मोदी जी वाला जन-धन में खाता खुलवा लो खाता-*************************
कस्टमर : जन धन में खाता खुलवाना है।
मैनेजर : खुलवा लो।
कस्टमर : क्या ये जीरो बैलेंस में खुलता है?
मैनेजर : (मन ही मन में, साले को पता है, फिर भी पूछ रहा है) हाँ जी, फ्री में खुलता है |
कस्टमर : इसमें सरकार कितना पैसा डालेगी?
मैनेजर : जी अभी तो कुछ पता नहीं।
कस्टमर : तो मैं ये खाता क्यों खुलवाऊँ ?
मैनेजर : जी मत खुलवाओ।
कस्टमर : फिर भी सरकार कुछ तो देगी।
मैनेजर : आपको फ्री में एटीएम दे देंगे।
कस्टमर : जब उसमे पैसा ही नहीं होगा, तो एटीएम का क्या करूँगा?
मैनेजर : पैसे डलवाओ भैया, तुम्हारा खाता है।
कस्टमर : मेरे पास पैसा होता, तो मैं पहले नहीं खुलवा लेता। तुम खाता खोल रहे हो, तो तुम डालो न पैसे!
मैनेजर : अरे भाई सरकार खुलवा रही है।
कस्टमर : तो ये सरकारी बैंक नहीं है ?
मैनेजर : अरे भाई सरकार तुम्हारा बीमा फ्री में कर रही है , पुरे एक लाख का।
कस्टमर : (खुश होते हुए) अच्छा तो ये एक लाख मुझे कब मिलेंगे?
मैनेजर : (गुस्से में) जब तुम मर जाओगे, तब तुम्हारी बीबी को मिलेंगे।
कस्टमर : (अचम्भे से) तो तुम लोग मुझे मारना चाहते हो? और मेरी बीबी से तुम्हारा क्या मतलब है?
मैनेजर : (माथा पीटते हुए) अरे भाई ये हम नहीं सरकार चाहती है।
कस्टमर : तुम्हारा मतलब सरकार मुझे मारना चाहती है?
मैनेजर : अरे यार मुझे नहीं पता, तुमको खाता खुलवाना है या नहीं?
कस्टमर : नहीं पता का क्या मतलब? मुझे पूरी बात बताओ।
मैनेजर : अरे अभी तो मुझे भी पूरी बात नहीं पता, मोदी जी ने कहा कि खाता खोलो तो हम खोल रहे हैं।
कस्टमर : अरे नहीं पता तो यहां क्यों बैठे हो? (जन धन के पोस्टर को देखते हुए) अच्छा ये 5000 का ओवरड्राफ्ट क्या है?
मैनेजर : मतलब तुम अपने खाता से 5000 निकाल सकते हो।
कस्टमर : ये हुई ना बात, ये लो आधार कार्ड, 2 फोटो और निकालो 5000
मैनेजर : अरे यार, ये तो 6 महीने बाद मिलेंगे।
कस्टमर : मतलब मेरे 5000 का इस्तेमाल 6 महीने तक तुम लोग करोगे
मैनेजर : भैया ये रुपये ही 6 महीने बाद आएंगे।
कस्टमर : झूठ मत बोलो, पहले बोला कि कुछ नहीं मिलेगा, फिर कहा एटीएम मिलेगा, फिर बोला बीमा मिलेगा, फिर बोलते हो 5000 रुपये मिलेंगे, फिर कहते हो कि नहीं मिलेंगे, तुम्हे कुछ पता भी है?
मैनेजर बेचारा : अरे मेरे बाप, कानून की कसम, भारत माँ की कसम, अपने औलाद की कसम, मैं सच कह रहा हूँ, मोदी जी ने अभी कुछ नहीं बताया है, तुम चले जाओ, खुदा की कसम, तुम जाओ, मेरी सैलरी इतनी नहीं है कि एक साथ ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक दोनों का इलाज करवा सकूँ।
